चिकासी थाने में एएसपी और एसडीएम ने सुनीं जनसमस्याएं, दिए निर्देश

 

हमीरपुर/सरीला। जनपद के थाना चिकासी परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक हमीरपुर मनोज गुप्ता एवं उपजिलाधिकारी सरीला बलराम गुप्ता मौके पर पहुंचे और फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान तीन शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें से दो का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों के लिए राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर मौके पर भेजा गया।
विशेष रूप से जमीनी विवादों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम को मौके पर जाकर विवादों का त्वरित और निष्पक्ष समाधान करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि फरियादियों को समयबद्ध न्याय दिलाना प्रशासन की प्राथमिकता है और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
एसडीएम बलराम गुप्ता ने बताया कि आगामी पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस को हिस्ट्रीशीटर की सूची का सत्यापन करने व उनमें से जो मृतक है या काफी समय से बाहर है उनको बाहर करने बाकि को वर्तमान स्थिति के आधार पर सूची का नवीनीकरण किया जाए, आपराधिक कृत्यों में संलिप्त लोगों और अराजक तत्वों को पाबंद करने के भी निर्देश दिए।
इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक थाना चिकासी मयंक चंदेल सहित पुलिस एवं राजस्व विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *