हमीरपुर/कुरारा। कुरारा थाना क्षेत्र के ककरउ गांव से वारंट के तहत पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार, न्यायालय में पेश किया।
कुरारा थाना क्षेत्र के ककरऊ गांव निवासी गुलबदन यादव पुत्र सुरेंद्र यादव के विरुद्ध थाना कुरारा में पूर्व से एक मुकदमा पंजीकृत था। मामले की सुनवाई के दौरान न्यायालय द्वारा उसके खिलाफ वारंट जारी किया गया था। वारंट जारी होने के बाद आरोपी लंबे समय से न्यायालय में उपस्थित नहीं हो रहा था, जिसके चलते पुलिस को उसकी गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए थे। बेरी चौकी प्रभारी रिंकू तिवारी एवं कांस्टेबल गुलशन शर्मा ने ककरऊ गांव में दबिश दी। पुलिस टीम ने आरोपी गुलबदन यादव को गांव से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
