शॉर्ट सर्किट से आग लगने से, चूड़ी कंगन की दो दुकानें खाक

 हमीरपुर/कुरारा। कुरारा कस्बा के भौली रोड में चूड़ी कंगन की दो दुकानों में शॉर्ट सर्किट से आग लग जाने से लाखों का सामान पूरी तरह जलकर खाक हो गया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मसक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

कुरारा कस्बा के भौली रोड में बृहस्पतिवार की देर रात करीब 11:30 बजे टीन की बनी चूड़ी कंगन की दो दुकानों में शार्ट सर्किट से आग लग गई जैसे ही लोगों ने देखा तो दुकान मालिकों को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे दुकान मालिक बउवन व राजेश ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। दुकान मालिक बउवन ने बताया कि शार्ट सर्किट से चूड़ी कंगन की दुकान में आग लग गई थी जिसमें करीब चार लाख का नुकसान हुआ है। वहीं बगल में राजेश की दुकान में भी आग लग गयी जिसमें करीब 50,000 का नुकसान हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *