विकसित भारत रोजगार और आजीविका के लिए गारंटी मिशन ( ग्रामीण) विकसित भारत की राम जी जन जागरण अभियान की हुई प्रेस वार्ता

 

संवाददाता हमीरपुर। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय हमीरपुर में नौ जनवरी को विकसित भारत रोजगार और आजीविका के लिए गारंटी मिशन ग्रामीण विकसित भारत की रामजी योजना जन जागरण अभियान की प्रेस वार्ता जिला अध्यक्ष शकुंतला निषाद की उपस्थिति में मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री रामकेश निषाद ने पत्रकारों के साथ की। इस प्रेस वार्ता में विशिष्ट अतिथि सदर विधायक डॉ मनोज प्रजापति विधान परिषद सदस्य जितेंद्र सिंह सेंगर उपस्थित रहे।
जिला मीडिया प्रभारी अरविंद श्रीवास्तव ने जानकारी दी कि आज की प्रेस वार्ता में मुख्य अतिथि रामकेश निषाद ने बताया कि ग्रामीण भारत को आत्मनिर्भर एवं आधुनिक बनाने की दिशा में विकसित भारत की राम जी एक्ट महत्वपूर्ण कदम है। पिछली योजना मनरेगा बंद नहीं की गई। जी राम जी एक्ट लागू होने तक मनरेगा पूर्ण रूप से लागू रहेगी तथा रोजगार की गारंटी जारी रहेगी। पुरानी योजना की तुलना में वीबी राम जी की यह पहल रोजगार अवसंरचना कौशल तकनीक और स्थानीय संसाधनों के बेहतर उपयोग के माध्यम से गांव के विकास की मुख्य धारा से जोड़ने की दृष्टि से तैयार की गई है।
उन्होंने कहा कि स्थानीय आवश्यकताओं के अनुसार ग्राम पंचायत द्वारा योजना निर्माण किया जाएगा। गांव के विकास की बेहतर प्लानिंग के लिए पीएम गति शक्ति एवं अन्य आई टी टूल जैसे जी आई एस का उपयोग किया जाएगा। गांव के समेकित विकास हेतु अन्य विभागों एवं विभागीय योजना से अभिसरण किया जाएगा।
आज की प्रेस वार्ता में पिछड़ा मोर्चा क्षेत्रीय महामंत्री गणेश यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष बृजकिशोर गुप्ता, विजय पांडे, जिला बंशीधर सेंगर, महामंत्री नरवेद्र सिंह, कृष्ण कुमार गुप्ता बंटी, लक्ष्मी रतन साहू, नीलम बाजपेई, रेखा सिंह, कुलदीप निषाद, लालाराम निषाद, रणवीर सिंह, अर्जुन सिंह, अरिमर्दन सिंह, सिद्धार्थ सिंह, विनय मिश्रा, अरविंद श्रीवास्तव, आकाश त्रिपाठी, मुकेश प्रजापति, महेंद्र शुक्ला, कृष्ण कुमार विश्वकर्मा, अनीश अहमद, मोहन कुशवाहा, अंकित गुप्ता, अंकित सिंह एवं वरिष्ठ तथा कनिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *