हैदरगढ़ बाराबंकी। उत्तर प्रदेश की जनपद बाराबंकी में बंदन योजना के अंतर्गत हैदरगढ़ नगर के प्राचीन मां शीतला मंदिर के सौंदर्यीकरण का कार्य महेश अग्रवाल के अथक प्रयासों से मुख्यमंत्री
योगी आदित्यनाथ के निर्देशानुसार
कराया जाएगा। उक्त बात भाजपा विधायक
दिनेश रावत ने मां शीतला माता मंदिर सगरा समिति के द्वारा आयोजित अभिनंदन
समारोह में कहीं ।
उपरोक्त मौके पर समिति के
द्वारा पत्रकारों को भी अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। भाजपा विधायक दिनेश रावत ने कहा कि मां शीतला मंदिर
हैदरगढ़ नगर व क्षेत्र का अत्यंत प्राचीन मंदिर है। जहां हजारों भक्त श्रद्धा के साथ अपना मस्तक नवाते हैं। मंदिर के
सौंदर्यीकरण के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा शुरू की गई बंदन योजना के अंतर्गत एक करोड़ 63 लाख
रुपए की धनराशि स्वीकृत की गई है।
जिससे मंदिर परिसर में अनेक कार्य कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि मंदिर हमारी संस्कृति एवं आस्था तथा विरासत के प्रतीक
हैं । उनका दुरुस्त होना हमारी भारतीय संस्कृति के दृष्टिकोण से अत्यंत ही आवश्यक
है। दिनेश रावत ने बताया कि त्रिवेदीगंज में बाबा देवीदास जी का मंदिर, खैरा में राधा
कृष्ण मंदिर एवं सुबेहा में श्री हनुमान मंदिर सहित अन्य आधा दर्जन से ज्यादा मंदिरों में
बंदन योजना के अंतर्गत मुख्यमंत्री के निर्देशन में सौंदर्यीकरण का कार्य हो रहा है।
उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले दिनों में हैदरगढ़ को विकास के क्षेत्र में और उपलब्धियां मिलने जा रही हैं। अग्रिम समय
में इसकी भी घोषणा की जाएगी।
त्रिवेदीगंज के ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुनील सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के आशीर्वाद एवं भाजपा
विधायक के निर्देशन में अनेकानेक विकास कार्य किये जा रहे हैं। माता शीतला
मंदिर का सौंदर्यीकरण इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि जो
गाइडलाइन निश्चित है उसके आधार पर काम किये जायेंगे।
क्षेत्रीय लोकप्रिय विधायक ने आए हुए सभी अतिथियों के
प्रति आभार जताया। इससे पूर्व भाजपा विधायक दिनेश रावत एवं सुनील सिंह का
अंग वस्त्र देकर सम्मान किया गया।
इसी क्रम में पत्रकार कृष्ण कुमार द्विवेदी राजू भैया, ओमप्रकाश श्रीवास्तव( रंजीत) अरविंद यादव नृपेंद्र तिवारी, मुन्ना सिंह, अरविंद
कुमार नायक रामकरण सिंह जितेंद्र शुक्ला, शिवम अवस्थी अनिल पाठक दुखहरन यादव (छोटू), आशीष अवस्थी, मकरंद सिंह, आशीष मौर्य विजय पाठक लव सिंह ( गुरु जी)आदि
पत्रकारों का भी सम्मान किया गया कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रसिद्ध कथावाचक रामानुजाचार्य मिश्रा, अंशिका किशोरी, जयनारायण अग्रवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता चंद्रशेखर सिंह, शिव अग्रवाल, माता पिता धाम के प्रबंधक
पंकज मिश्रा, भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहित मिश्रा, के के सिंह मुन्नू शेखर मिश्रा,राहुल चौहान, व्यापारी नेता राजकुमार
सोनी रानू, योगेश द्विवेदी, विकास पांडे,जग प्रसाद गौतम, सतीश मिश्रा, सोनू सिंह
प्रधान, प्रेम नारायण दीक्षित, अनुराग दिक्षितअनुराग अवस्थी, विवेकानंद शास्त्री,अमित शुक्ला, मोनू अग्रवाल, पप्पू सिद्दीकी,
तीरथ कुमार शर्मा, एच के शुक्ला, अमित शर्मा, हरि कुमार वैश्य,शुभम गोयल
मंदिर का सुंदरीकरण किया जाएगा । इसके
अलावा हम व हमारा समाज भी मंदिर केविकास के लिए सहयोग करने में पीछे नहीं है। कार्यक्रम का संचालन करते हुए समाजिक कार्यकर्ता कृष्ण कुमार द्विवेदी
राजू भैया ने कहा कि स्वर्गीय हजारी प्रसादअग्रवाल एवं स्वर्गीय रूप नारायणअग्रवाल, स्वर्गीय तेज नारायण अग्रवाल,
स्वर्गीय प्रताप नारायण अग्रवाल ने अग्रवाल के द्वारा पल्लवित माता शीतला मंदिर हमारे
नगर व क्षेत्र का अत्यंत महत्वपूर्ण भक्ति व श्रद्धा का स्थल है। यहां पर एक करोड़ 63
लाख की धनराशि सौंदर्यीकरण के लिएउपलब्ध कराए जाने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं विधायक जी का बहुत-
बहुत आभार । अभिनंदन समारोह कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति की अध्यक्ष श्रीमती
रमा अग्रवाल ने की। कार्यक्रम के
संयोजक सभासद महेशअग्रवाल ने कहा कि मंदिर में अन्य विकास कार्यों के साथ, सुनील अग्रवाल, गुड्डू अग्रवाल, श्यामू ही मूल मंदिर का भी सौंदर्यीकरण अत्यंत पांडे, गोविंद अग्रवाल, राजेश अग्रवाल आवश्यक है। इस दिशा में भी विधायक जी सहित सैकड़ो लोग उपस्थित थे।
