गोप के सुपुत्र अविरल के जन्मदिन पर SIR जागरूकता में गति देने को “गेट टूगेदर” पार्टी में किया गया सम्मानित

 

बाराबंकी । दिनांक 07 जनवरी 2026 को देर रात जनपद बाराबंकी के अन्तर्गत शहर के पूर्वी पीरबटावन वार्ड में वरिष्ठ सभासद भाई ताज बाबा राईन के द्वारा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप जी के सुपुत्र युवा नेता अविरल कुमार सिंह जी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में गेट टू गैदर पार्टी एवं SIR जागरूकता अभियान को गति प्रदान करने वाले युवाओं को सम्मानित करने तथा हज़रत ख्वाजा मुइनुद्दीन चिश्ती रहमत उल्लाह आलेह के उर्स से लौटने वाले जायरीनो को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप जी ने माला पहनाकर अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया गया। बाराबंकी के महा गठबंधन के मा सांसद तनुज पुनिया जी ने अविरल सिंह के जन्मदिन का केक काट कर खिलाते हुए हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी और दीर्घायु होने की कामना की। ताज बाबा राईन और उनकी टीम ने सभी आए हुए मेहमानों का माला पहनाकर अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया।
इस मौके पर मौजूद लोगों में सदर विधायक सुरेश यादव जी,ईदगाह कमेटी के सदर उमेर किदवई,नगर पालिका परिषद के चेयरमैन प्रतिनिधि, सुरेन्द्र सिंह वर्मा,बार एसोशिएशन के अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह वर्मा जी,सपा नेता तारिक किदवई साहब,फारूक अय्यूब एडवोकेट,प्रीतम सिंह वर्मा,तारिक जिलानी,नसीम कीर्ति,हशमत अली गुड्डू, हाजी जाहिद,ओवेश सलमानी,उसामा अंसारी,हुमायूं नईम खान,मो आसिफ, हफीज सलमानी,रईस अंसारी, मो सलमान सल्लू,मो शरीफ मुन्ना,आदि सैकड़ों लोगों को सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *