भा०कि ०यू० टिकैत ग्रुप ने 24 दिसंबर को धरना के क्रम में उप जिलाधिकारी के समक्ष कई विभागों के मध्य कराई वार्ता

 

ओमप्रकाश श्रीवास्तव

हैदरगढ़ बाराबंकी। भारतीय किसान यूनियन टिकैत तहसील इकाई हैदरगढ़ 24 दिसंबर को धरना के क्रम में उप जिलाधिकारी हैदरगढ़ द्वारा संबंधित विभागों के अधिकारियों के मध्य भारतीय किसान यूनियन पदाधिकारी समस्त अधिकारी सिंचाई विभाग पुलिस विभाग विद्युत विभाग विकास विभाग राजस्व विभाग आदि विभागों के मध्य वार्ता कराई! संगठन की तरफ से जिला अध्यक्ष हौसला प्रसाद वर्मा, जिला उपाध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह, जिला सचिव संतोष सिंह, तहसील अध्यक्ष अशोक सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष हैदरगढ़ डॉ हरी रामपाल, ब्लॉक अध्यक्ष सिद्धौर राम मदन , ब्लॉक अध्यक्ष त्रिवेदीगंज माता प्रसाद, नगर अध्यक्ष रईस अहमद, सूर्य करन सिंह, हैदरगढ़ ब्लॉक उपाध्यक्ष रामदेव, राजेश महासचिव ब्लॉक हैदरगढ़, तहसील उपाध्यक्ष अक्षय वर्मा, रमेश श्रीवास्तव आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के मध्य एक-एक बिंदु पर वार्ता हुई! बिजली विभाग की समस्याओं का समाधान कराया, नहर विभाग की समस्याओं का समाधान कराया, तहसील की कुछ समस्याओं का समाधान हुआ शेष पर जांच चल रही, पुलिस विभाग की समस्याओं पर सम्यक समाधान कराने का भरोसा दिलाया, अंश निर्धारण में जो पारिवारिक हैं उनका चौपाल लगा कर और बैनामा वाले धारा 38 के तहत समाधान कराया जाएगा,
एसडीएम ने बताया धारा 24 में जिन किसानों की मेंड़बंदी हो गई है और विपक्षियों द्वारा गिराया गया उनके खिलाफ एफआईआर करने का निर्देश जारी किया गया!
उप जिला अधिकारी का व्यवहार किसानों की समस्या के प्रति सकारात्मक रहा! किसानों ने धान खरीद पर असंतोष जताया और उप जिलाधिकारी से मांग किया कि धान की खरीद युद्ध स्तर पर चलाई जाए और किसानों का धन खरीदा जाए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *