नवनियुक्त आंगनबाड़ियों का सात दिवसीय प्रशिक्षण जारी

संवाददाता हमीरपुर/मौदहा। कस्बे के ग्राम्य जिला विकास प्रशिक्षण संस्थान में नवनियुक्त आंगनबाड़ियों का सात दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है प्रशिक्षण के तीसरे दिन विकासखंड की 45 आंगनबाड़ियों ने प्रशिक्षण में प्रतिभाग किया। मास्टर ट्रेनर दीपक, मोहम्मद आमिद शशि प्रभा आदि लोगों ने प्रशिक्षु आंगनबाड़ियों को प्रशिक्षण करते हुए बताया कि 0 से 3 एवं 3 से 6 वर्ष के बच्चों को कुपोषण से बचाने के उपाय एवं गर्भवती धात्री महिलाओं को स्वास्थ्य के बारे में तथा शासन से निर्देशित गृह भ्रमण फीडिंग ,फेस कैपचरिंग, वजन टीकाकरण आदि के संबंध में विशेष जानकारियां दी गई जिला विकास प्रशिक्षण संस्थान के प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि नवनियुक्त 45 आंगनबाड़ियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की गई जो 6 जनवरी से 12 जनवरी तक चलेगा यह प्रशिक्षण आवासीय प्रशिक्षण है। खाना, रहना, प्रशिक्षण प्राप्त करना शासन की ओर से सुनिश्चित किया गया है। इस अवसर पर आंगनवाड़ी यशोदा, निर्मला, अंजली गुप्ता, रचना देवी , रेणु देवी, सुनैना, शांति आदि ने प्रशिक्षण में खुशी जाहिर करते हुए बताया कि प्रशिक्षण कर्ताओं का भरपूर सहयोग एवं समय से नाश्ता चाय पानी मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *