40 मजदूरों ने मनरेगा की मजदूरी दिलाने का ज्ञापन एसडीएम को सौंपा

संवाददाता हमीरपुर/मौदहा। मनरेगा मजदूरी का पैसा एक वर्ष बाद न मिलने से प्रधान मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए, दो दर्जन से अधिक महिला एवं पुरुष श्रमिक उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि ग्राम प्रधान व सचिव 40 मजदूरों का पैसा नहीं दे रहे हैं। पैसे की मांग करने पर गाली गलौज व अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे हैं। जिसकी शिकायत उप जिलाधिकारी से करते हुए न्याय की गुहार लगाई है।

विकासखण्ड मौदहा हमेशा मजदूरों के साथ खेल खेलने में महारथ हासिल किए हुए है। ऐसा ही एक मामला ग्राम पंचायत कुनेहटा का सामने आया है।ग्राम प्रधान रामराज द्वारा गरीब श्रमिकों का पैसा न दिए जाने व पैसा मांगने पर गाली गलौज व मारपीट की शिकायत दर्ज कराई हैl श्रमिक शोभा, रामसखी, रामजानकी, कंचन, कमलेश, जगरूप, प्रीति, सुनीता, कल्लू , रामदास दो दर्जन से अधिक लोगों ने बताया कि हम लोग रीवन गांव निवासी हैं। सभी मजदूरी के लिए कुनेहटा गांव में 17 दिसंबर 2024 से 8 अप्रैल 2025 तक काम किया है। लेकिन ग्राम प्रधान रामराज पैसे मांगने पर अभद्रता एवं गाली गलौज कर रहा है। हमारे परिवार भुखमरी के कगार पर पहुंच गया है। जिससे मजदूरों ने मांग की है कि तत्काल मजदूरी की शेष राशि 2,30000 रुपए दिलाया जाए। इस संबंध में ग्राम विकास अधिकारी राजू सिंह ने बताया कि ग्राम प्रधान से कई बार मजदूरी देने के लिए कह चुके हैं फिर भी मजदूरों का अभी तक पैसे का भुगतान नहीं किया गया है। वहीं ग्राम प्रधान रामराज से दूरभाष से संपर्क किया उन्होंने फोन उठाना मुनासिब नहीं समझा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *