सड़क की मांग को लेकर चौथे दिन भी अनशन जारी

संवाददाता हमीरपुर/मौदहा। हमीरपुर जिले के मौदहा विकास मौदहा क्षेत्र के गऊघाट छानी के मजरा परसदवा डेरा में सड़क की मांग को लेकर आज चौथे दिन भी क्रमिक अनशन जारी रहा अवगत हो कि जनपद की सीमा के आखिरी छोर के बीहड़ो में बसे परसदवा डेरा के वासी आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं जिसमें यहां की मुख्य समस्या सड़क है। यहां के वासिन्दे काफी अर्से से भुलसी छानी मार्ग को बनवाने की मांग करते आ रहे हैं लेकिन प्रशासन द्वारा इस मामले में कोई ठोस कदम न उठाने पर आक्रोशित ग्रामीणों ने सोमवार से छानी भुलसी मार्ग पर क्रमिक अनशन शुरू कर दिया जो बृहस्पतिवार को चौथे दिन भी जारी रहा ग्रामीणों कहना है कि जब तक उक्त मार्ग का निर्माण शुरू नहीं हो जाता है तब तक उनका यह क्रमिक अनशन व धरना प्रदर्शन बराबर चलता रहेगा लोगों का कहना है कि सभी चुनाव के समय प्रत्याशी वोट मांगने के लिए यहां जरूर आते हैं और चुनाव के बाद सड़क बनवाने का आश्वासन भी देते हैं लेकिन जैसे ही वह जीत जाते हैं तो कभी पलट कर नहीं देखते हैं।
इस मौके पर हमीरपुर सपा जिला उपाध्यक्ष कुंवर विवेक पाल ने पहुंच कर कहां की हम आपके साथ हैं सभी लोग सवैधानिक दायरे मे रहकर अपनी आवाज सत्ता में बैठे लोगो तक पहुचानी पड़ेगी शांति बना कर अपने अधिकारों की लड़ाई लड़े तथा सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल जी से अनशनकारियों की वार्ता भी करवाई व पूर्ण समर्थन भी दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *