केपीएल सीजन नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में दो मैच खेले गए

संवाददाता हमीरपुर/मौदहा। कस्बे के रावण दहन मैदान में केपीएल सीजन नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार रात दो मैच खेले गए जिसमें पहला मैच उपरौस टीम व यूथ ब्रिगेड टीम के बीच मैच हुआ। वहीं दूसरा मैच कैफ इलेवन व मलिककुआ के बीच खेला गया।
टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी उपरौस टीम ने निर्धारित 10 ओवर में 81 रन बनाकर आल आउट हो गई। वहीं यूथ ब्रिगेड टीम ने 81 रन का लक्ष्य पीछा करते हुए बनाए।
बिना विकेट खोए मात्र तीन ओवर में ही मैच जीत लिया। वहीं कैफ 11 ने निर्धारित 10 ओवर में 222 रन बनाए। अरबाज खालिद ने 84 रन हुआ खेती ने 59 रन बनाए। वहीं मलिक हुआ निर्धारित 10 ओवर में 191 रन बनाकर ऑल आउट हो गई जिसमें कैफ 11 ने अपनी जीत दर्ज कराई। आयोजक-रजनीश कुमार सुमित कुमार, रंजन हजारा डीजे वाले और उनके साथी भोलू भाई अंपायर का रोल निभाते हुए लाडले और जुम्मू ने बखूबी निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *