निःशुल्क नेत्र शिविर में 150 मरीजों की हुई जांच

हमीरपुर/कुरारा। कस्बा के बस स्टैंड स्थित एक विद्यालय में सदगुरु सेवा ट्रस्ट और पहाड़ी देव शिवधाम समिति के माध्यम से निशुल्क नेत्र शिविर में 150 मरीजों की हुई जांच, 60 को ऑपरेशन हेतु भेजा गया चित्रकूट।

कस्बा कुरारा के बस स्टैंड स्थित एक विद्यालय में सदगुरु सेवा ट्रस्ट और पहाड़ी देव शिवधाम समिति के संयुक्त तत्वावधान में विशाल निशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के लगभग 150 लोगों ने अपनी आँखों का परीक्षण कराया। ​जांच के दौरान 60 मरीजों में मोतियाबिंद की पुष्टि हुई, जिन्हें संस्था की ओर से निशुल्क ऑपरेशन के लिए बस द्वारा चित्रकूट भेजा गया। इसके अतिरिक्त, 40 जरूरतमंदों को चश्मे और 50 मरीजों को आंखों की दवा व ड्रॉप्स का निशुल्क वितरण किया गया। इस पुनीत कार्य में समाजसेवी गणेश तिवारी, प्रद्युम्न सिंह, पिंटू सिंह, शरद यादव और हरदत्त राम ने सक्रिय भूमिका निभाते हुए मरीजों की सहायता की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *