सतीश यादव ने रतनपुरा चैंपियन ट्रॉफी के चौथे दिन खेल का किया उद्घाटन

 

 

रतनपुरा मऊ। रतनपुरा चैंपियन ट्रॉफी क्रिकेट खेल के चौथे दिन का उद्घाटन इंजीनियर सतीश कुमार यादव एवं अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन के जिला उपाध्यक्ष डॉ जय हिंद यादव ने संयुक्त रूप से किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सतीश यादव एवं विशिष्ट अतिथि डॉ जय हिंद यादव ने खेल के मैदान में फीता काटकर क्रिकेट खेल का उद्घाटन किया। इसके बाद दोनों अतिथियों ने दोनों टीम के प्रतिभागियों से परिचय प्राप्त किया।
कार्यक्रम के प्रारंभ में रतनपुरा चैंपियन ट्रॉफी के अध्यक्ष धर्मेंद्र और उनके सदस्यों द्वारा अतिथियों का बुके और अंग वस्त्र प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन रमेश रतनपुरी ने किया।
इस अवसर पर खचाखच दर्शकों से भरे खेल मैदान में मुख्य अतिथि के रूप में इंजीनियर सतीश कुमार यादव और विशिष्ट अतिथि के रूप में बिंदु अस्पताल के चेयरपर्सन डॉक्टर जय हिंद यादव की उपस्थित दर्शकों आयोजकों के अन्दर काफी उत्साह था । इस तरह के कार्यक्रम के आयोजन से जहां खेल भावनाओं को सम्मान मिलता है, वही दर्शक उनकी प्रतिभा का प्रदर्शन देखकर इन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। इस अवसर पर रतनपुरा चैंपियंस ट्रॉफी के ओम प्रकाश मौर्य, सुबोध श्रीवास्तव, अनिल मौर्य, विकेश गिरी, कॉमेंटेटर शिवम मौर्य,पप्पू चौहान, मनीष पांडेय, सहित तमाम पदाधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *