संवाददाता हमीरपुर/कुरारा। कुरारा कस्बे में संचालित कान्हा गौशाला का नगर पंचायत अध्यक्ष ने औचक निरीक्षण किया जहां उन्होंने गौवंशों को गुण चना खिलाये और मौके पर सम्बन्धित को ठंड से बचाव हेतु अलाव लगाने व भूसा चारा के सम्बन्ध में निर्देश दिए।
कुरारा कस्बा में संचालित कान्हा गौशाला का शुक्रवार को नगर पंचायत अध्यक्ष आशा रानी कबीर ने औचक निरीक्षण किया और उन्होंने गौवंशों को गुड़ चना खिलाये। उन्होंने मौके पर संबंधित को ठंड से बचाव हेतु अलाव लगाने की व्यवस्था के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने भूसा चारा को खिलाने के निर्देश दिए। और कहा की अगर लापरवाही होती है तो उनके विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी।
