संवाददाता हमीरपुर। आज दिनाँक 02.01.2026 को जिलाधिकारी एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी राजीव कुमार सिंह के दिशा निर्देश में जनपद हमीरपुर मुख्यालय में बाल विवाह मुक्त भारत’ के अंर्तगत जागरुकता अभियान के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया। विगत 27.11.2025 से 8 मार्च 2025 तक भारत में 100 दिवसीय ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ अभियान प्रस्तावित है जिसके अंर्तगत द्वितीय चरण 01 जनवरी 2026 से 31 जनवरी 2026 तक प्रस्तावित है जिसके अंतर्गत धार्मिक स्थल, विवाह संबंधी सेवा प्रदाताओं को जागरूक किया जाना है।
आज जनपद मुख्यालय में हब फॉर इम्पावरमेंट ऑफ वुमेन टीम, जिला सेवा विधिक प्राधिकरण एवं कोतवाली द्वारा समन्वय स्थापित करते हुए मुख्यालय के प्रमुख धार्मिक स्थल,/विवाह संबंधी सेवा प्रदाता को बाल विवाह निषेध कानून की जानकारी देते हुए उन्हें जागरूक किया गया जिसमें लोगों को बताया गया कि 18 वर्ष से कम आयु की लड़की एवं 21 वर्ष से कम आयु के लड़के काविवाह होता है तो ऐसे विवाह बाल विवाह की श्रेणी में आता है यदि ऐसे आपके आसपास हो रहा है तो आप 1098 पर सूचित करें ।साथ ही लोगों को महिला कल्याण विभाग संचालित मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना मुख्यमंत्री बाल विकास योजना महिला हेल्पलाइन नंबर वन स्टाप केंद्र आदि के बारे में विस्तार पूर्ण जानकारी दी गई।
