बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में निकाला कैंडल मार्च, दीपू के लिए न्याय की मांग

 

हमीरपुर/सरीला। बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हो रहे अत्याचारों और हिंदू युवक दीपू चंद्र दास की हत्या के विरोध में नगर सरीला में कैंडल मार्च निकाला गया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने हाथों में तख्तियां,मोमबत्तियां लेकर शांतिपूर्ण ढंग से विरोध जताया और “दीपू दास को न्याय दो” तथा “हिंदुओं पर अत्याचार बंद करो” जैसे नारे लगाए।
कैंडल यात्रा कस्बे के सरस्वती विद्या मंदिर से शुरू हुई। यात्रा का नेतृत्व राष्ट्रीय हिंदू महासभा मंडल अध्यक्ष रामकुमार कर्ण ने किया। कैंडल मार्च नगर के प्रमुख मार्गों जलूस रोड, इंडियन बैंक, एसबीआई बैंक, शहीद दलजीत चौराहा से होते हुए ममना बस स्टॉप गोल चबूतरा पहुंचा, जहां मोमबत्तियां जलाकर दिवंगत युवक को श्रद्धांजलि अर्पित की गई और शोक व्यक्त किया।
इसके पश्चात प्रदर्शनकारी तहसील सरीला पहुंचे, जहां उन्होंने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी बलराम गुप्ता को सौंपकर बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित कराने तथा दीपू चंद्र दास को न्याय दिलाने की मांग की।
कैंडल मार्च में जिला अध्यक्ष पारसमणि विश्वकर्मा, धर्मेंद्र यादव, अरुण, गणेशी नामदेव, अंकुर सैनी, सत्या राजपूत, रामजी गुप्ता, प्रांजल विश्वकर्मा सहित अनेक समाजसेवी व नगरवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *