हमीरपुर/कुरारा। कुरारा थाना क्षेत्र के उमराहट पुरवा मे सिपाही को बंधक बनाकर लहूलुहान करने के मामले में निषाद समाज में हुई घटना को लेकर पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति गांव पहुंचकर उन्होंने मामले की निष्पक्ष उच्च स्तरीय जांच कराए जाने व निर्दोषों को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया।
कुरारा थाना क्षेत्र के उमराहट पुरवा मे बीते 2 दिसंबर को जांच करने गए सिपाही आशीष मौर्य के साथ गांव के लोगों ने बंधक बनाकर उसे लहूलुहान कर दिया था। साथ ही चौकी इंचार्ज की पिस्तौल छीन ली थी। जिस पर पुलिस ने 19 नामजद व कई अन्य आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर 25 आरोपियों की गिरफ्तारी कर चुकी है। वहीं रविवार को पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति, हमीरपुर चेयरमैन कुलदीप निषाद, ब्लॉक प्रमुख आशीष पालीवाल सहित कई भाजपा नेता गांव पहुंचकर निषाद समाज की महिलाओं से मिले और पूछताछ की। जिस पर गांव की महिलाओं ने कहा कि हमारे पति निर्दोष हैं। उन्हें गलत फसाया जा रहा है। घटना करने वाले लोग एक ही परिवार के हैं।जिस पर पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री ने आश्वासन दिलाया कि निर्दोष लोगो को न्याय दिलाया जाएगा और जो दोषी होगा उसको सजा मिलेगी। इस मौके पर सीओ सदर व कोतवाली प्रभारी राम आसरे सरोज आदि मौजूद रहे।
