संवाददाता हमीरपुर। आज दिनांक 29.12.2025 को स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण समिति जनपद हमीरपुर की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमें समस्त नामित सदस्य उपस्थित रहे। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण अंतर्गत आर आर सी संचालन में ग्रामों में घरों से व दुकानों से कूड़ा उठाने जाने हेतु शुल्क लेते हुए osr खाते में जमा करने की कार्रवाई किए जाने हेतु कहा गया। जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया। अगली बैठक में यह ओएसआर जमा करने पर ध्यान दिया जाए व ऑनलाइन एंट्री भी की जाए।साथ ही ग्रामों में व्यक्तिगत शौचालय में रिट्रोफिटिंग करते हुए एक माह के अंदर वित्त के टाइड फंड से पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। जहां भी कूड़ा संग्रह हेतु ई-रिक्शा नहीं क्रय किए गए हैं ले लिए जाएं संचालन यथाशीघ्र सुनिश्चित करते हुए कार्यवाही की जाए। गोवर्धन प्लांट एवं प्लास्टिक मैनेजनेट यूनिट में विशेष ध्यान देते हुए राजस्व संग्रह किया जाए।
