संवाददाता हमीरपुर/सुमेरपुर। आज गीता वाटिका सुमेरपुर में विधानसभा हमीरपुर की अटल स्मृति सम्मेलन का भव्य आयोजन सदर विधायक डॉ मनोज प्रजापति के नेतृत्व में जिला अध्यक्ष शकुंतला निषाद की अध्यक्षता में किया गया। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि साध्वी निरंजन ज्योति विशिष्ट अतिथि किसान मोर्चा क्षेत्रीय अध्यक्ष बाल मुकुंद शुक्ला जी उपस्थित रहे। श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेई जी की जन्म शताब्दी पर चल रहे विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों के अंतर्गत आज विधानसभा स्तर का अटल स्मृति सम्मेलन कार्यक्रम हुआ। जिसमें पूर्व जिला अध्यक्ष ब्रजकिशोर गुप्ता, क्षेत्रीय महामंत्री पिछड़ा मोर्चा गणेश यादव, ब्लॉक प्रमुख सुमेरपुर जय नारायण यादव, जिला उपाध्यक्ष किशन व्यास, लालाराम निषाद, आशीष पालीवाल, रविराज बुंदेला, शिवनारायण सोनकर, धीरेंद्र शिवहरे, साधना सिंह मंच पर उपस्थित रहे।
विधानसभा स्तर का होने वाला अटल स्मृति सम्मेलन के साथ-साथ पुनरीक्षण 2025 संगठनात्मक बैठक के अंतर्गत एसआईआर के संबंध में जानकारी दी गई।
आज के सम्मेलन में मंडल अध्यक्ष रणवीर सिंह, अंकित गुप्ता, योगेंद्र दीक्षित, अनूप सिंह, मनोज धुरिया, मोहन कुशवाहा, अरिमर्दन सिंह एवं चक्रवर्ती शुक्ला अपनी टीम के साथ उपस्थित रहे। पुनरीक्षण 2025 बैठक में संतराम गुप्ता, सुरेंद्र तिवारी, देवेंद्र पालीवाल, के के त्रिवेदी, जिला मीडिया प्रभारी अरविंद श्रीवास्तव, नीलम बाजपेई, राधा चौरसिया, रेखा सिंह, सोनू गुप्ता, विनय मिश्रा, विजय बहादुर प्रजापति, सिद्धार्थ पाठक, दुर्गेश कुमार, कृष्ण कुमार विश्वकर्मा, रामचंद्र शर्मा, मनोज पालीवाल, केके विश्वकर्मा, अशोक गुरु एवं शक्ति केंद्र प्रभारी तथा बूथ अध्यक्ष उपस्थित रहे।
