पत्रकारों के हित और उनके दुख-सुख साथ खड़े रहने के लिय पत्रकार महासंघ का हुआ गठन

 

संवाददाता हमीरपुर। जनपद के पत्रकारों ने सोमवार को नगर पालिका स्थित अम्बेडकर पार्क में आम बैठक का आयोजन किया। जिसमे विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा करते हुए जनपद के पत्रकारों के हित और उनके दुख-सुख साथ खड़े रहने के लिय पत्रकार महासंघ का गठन किया।

बैठक की संयुक्त अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार प्रेमदत्त दीक्षित,विनोद शुक्ला, नाहिद अंसारी, उमाशंकर मिश्रा, असद खान ऊर्फ गोलू, अरुण श्रीवास्तव,आशीष दीक्षित, सैयद अतहर हुसैन एवं मुकेश निषाद ने की। बैठक के दौरान पत्रकारों के हित और उनके संघर्ष को लेकर पत्रकार महासंघ का गठन हुआ जिसमे विभिन्न चर्चाए की गईं। वरिष्ठ पत्रकारों ने कहा कि पत्रकार महासंघ का कोई भी पत्रकार साथी दूसरे प्रेस क्लब का सदस्य नहीं होगा। पत्रकार महासंघ में कोई भी अध्यक्ष या महामंत्री तथा अन्य कोई पद का पदाधिकारी नहीं होगा। पत्रकार महासंघ में कोई भी पोर्टल का पत्रकार शामिल नहीं किया जाएगा। पत्रकार महासंघ में पांच सदस्यीय टीम बनाई जाएगी और पत्रकारों के हित की लड़ाई लड़ी जाएगी। इस दौरान बैठक में सभी पत्रकारों की राय ली गई और उनकी राय से पत्रकार महासंघ को और शक्तिशाली बनाने की रणनीति तैयार कर ली गई है। इस मौके पर अभिषेक सिंह, आशुतोष दीक्षित,ओमप्रकाश दोहरे, शाहिद खान, ब्रजेश ओझा, नीरज शर्मा, इंतजार हुसैन, अमित दुबे, अमित यादव, इरशाद खां, हरिशचंद्र राजपूत, ओम दीक्षित, रोहित सिंह, विकास सोनी, पवन सिंह परिहार, शशिकांत संखवार सहित जिले के सैकड़ों पत्रकार मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *