हमीरपुर। कुरारा मंडी समिति में संचालित ज्वार केंद्र में तौल बंद होने पर किसानों की शिकायत पर निरीक्षण करने आए अपर जिलाधिकारी वित्त ने छोटे किसानों की ज्वार तौल करवाने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने हिदायत देते हुए कहा कि जो भी दोषी पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
स्थानीय मंडी समिति में संचालित विपणन शाखा के दोनों ज्वार केंद्र 5 दिनों से बंद हैं।जिससे किसानों की तौल न हो पाने से किसान परेशान हैं
वहीं सोमवार को अपर जिलाधिकारी वित्त रमेश चंद्र ने मौके में पहुंचकर निरीक्षण किया। जहां बचरौली गांव के किसान गणेश तिवारी आदि किसानों ने एडीएम से शिकायत करते हुए कहा कि ज्वार केंद्र प्रभारी सुनील कुमार की ज्वार खरीद की जांच की जाए। छोटे किसानों की तौल कराई जाए। अपर जिलाधिकारी वित्त ने किसानों से कहा कि जांच कराई जा रही है जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने केंद्र प्रभारी से छोटे किसानों की ज्वार की तौल करवाने के निर्देश दिए। साथ ही मौके पर तौल शुरू कराई। केंद्र प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि 5500 कुंतल कुरारा केंद्र में व 7500 कुंतल कुरारा ए केंद्र में खरीद की गई है।
