बसैला पहारी में स्थापित हुईं भारत रत्न डा बी आर अम्बेडकर की मूर्ति

 

 

हमीरपुर/राठ। हमीरपुर जिले की राठ विधान सभा क्षेत्र के ग्राम बसैला पहाड़ी में भारत रत्न डॉ बीआर अंबेडकर की मूर्ति की स्थापना हुई। जालौन सपा सांसद नारायणदास अहिरवार ने मूर्ति का अनावरण किया। अपने संबोधन में सांसद नारायणदास अहिरवार जी ने कहा कि हम सब को बाबा साहब के पद चिन्हों पर चलना चाहिए। साथ ही उन्होंने स्वामी ब्रह्मानंद महाराज को याद करते हुए कहा कि उनके महाविद्यालय को विश्वविद्यालय बनाना ही चाहिए।

कार्यक्रम का आयोजन बलवान सिंह लोधी व कुशल संचालन बिहारी लाल महान ने किया।

इस मौके पर पूर्व मंत्री चौधरी ध्रुराम सिंह लोधी, पुष्पेन्द्र सिंह यादव, अनिल अहिरवार, राजपूत चन्द्रवती वर्मा, कप्तान सिंह राजपूत, कंचन राजपूत, सतपाल यादव, रिंकी वर्मा, बलवान सिंह लोधी, प्रताप सिंह लोधी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *