प्रधानमंत्री के “मन की बात” में भाजपा किसान मोर्चा करेगा विशेष कार्यक्रम- बंटी

 

संवाददाता हमीरपुर/राठ। माह वर्ष के अन्तिम रविवार को प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को किसान मोर्चा क्षेत्र के प्रत्येक जिले में किसी एक ग्राम पंचायत पर भव्य रुप से आयोजन कर सुना व देखा जायेगा। इसकी जानकारी भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं क्षेत्र के कार्यक्रम संयोजक कृष्ण कुमार “बंटी” ने दी।
भाजपा किसान मोर्चा कानपुर के बुन्देलखण्ड क्षेत्र के उपाध्यक्ष एवं 28 दिसम्बर को मन की बात के क्षेत्रीय संयोजक कृष्ण कुमार “बंटी” ने बताया कि प्रधानमंत्री प्रत्येक महीने के अन्तिम रविवार को “मन की वात” कार्यक्रम देशवासियों के समक्ष 11 बजे से रखते हैं। हम सभी भी किसी न किसी बूथ पर कार्यकताओं के साथ उक्त कार्यक्रम को सुनते हैं। इस बार किसान मोर्चा ने तय किया है कि वर्ष के अन्तिम रविवार 28 दिसम्बर को किसान मोर्चा प्रत्येक जिले के किसी न किसी एक स्थान, ग्राम पंचायत में सुबह से पहले गाँव में पहले स्वच्छता अभियान चलायेगी है। जिसमें गाँव, मंदिर, पाई एवं महापुरुषों के स्थान भी शामिल रहेंगे। इसके बाद कम से कम 500 लोगों के साथ “मन की बात” कार्यक्रम को सुनेंगे और अन्त में गाँव के सम्मानित किसानों का सम्मान भी करेगे। किसी एक स्थान पर वृक्षरोपण भी किया जायेगा।उन्होने यह भी बताया कि प्रत्येक जिले मे प्रदेश या क्षेत्र से कोई न कोई पदाधिकारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *