संवाददाता हमीरपुर/राठ। भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष शकुंतला निषाद की अध्यक्षता में आज गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा राठ में अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष अमरजीत अरोड़ा की उपस्थिति में वीर बाल दिवस शहीदी दिवस के रूप में मनाया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष जिला प्रभारी देवेश कुमार जी रहे। विशिष्ट अतिथि राठ विधायक मनीषा अनुरागी, जिला पंचायत अध्यक्ष जयंती राजपूत, नगर पालिका अध्यक्ष श्री निवास बुधौलिया, अंब्रेश कुमारी मौजूद रहे। मुख्य अतिथि ने कहा कि शौर्य किसी उम्र का मोहताज नहीं होता। देश के लिए कैसे जिए और इन बलदानियों को हमेशा याद करते हुए उनके प्रेरणा के अनुसार देश हित का कार्य करना चाहिए।
आज के इस कार्यक्रम में युवा मोर्चा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष शिवेंद्र सिंह, अनुसूचित मोर्चा प्रमोद वर्मा, किशन व्यास, जिला मीडिया प्रभारी अरविंद श्रीवास्तव, महेंद्र शुक्ला, रवि राज बुंदेला, निशा भटनागर, नीतू भटनागर, अनीता राजपूत, आराधना राजपूत, रोहित निषाद उपस्थित रहे।
