कांग्रेसियों ने मनाई पं मदन मोहन मालवीय की जयंती

 

हमीरपुर/मौदहा। हमीरपुर जिले के मौदहा नगर में स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिक्षा का दीप जलाने वाले पंडित मदन मोहन मालवीय की जयंती मनाकर उनके द्वारा जीवनकाल में किये गये कार्यों का बखान कर चित्र में माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

नगर के मोहल्ला हुसैनगंज स्थित कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मंत्री अजय राय के निर्देशानुसार कांग्रेस नगर अध्यक्ष अहमद हसन के नेतृत्व में तमाम कांग्रेसियों ने शिक्षा की अलख जगाने वाले पंडित मदन मोहन मालवीय की जयंती के अवसर पर उनके चित्र में माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए। इस दौरान पंडित मदन मोहन मालवीय जी के द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किये गये अभूतपूर्व योगदान को याद करते हुए नगर अध्यक्ष ने कहा कि पंडित जी ने देश में गरीब बच्चों को शिक्षा की ओर जिस प्रकार अग्रसर किया वह काबिले तारीफ है। वहीं यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष विवेक चंद्र ने कहा कि पंडित मदन मोहन मालवीय जी ने शिक्षा के प्रति अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित कर काशी हिन्दू विश्वविद्यालय को अपने खून पसीने से सींचकर काशी को एक नई पहचान देने का काम किया है। इस दौरान जावेद भाई, तकी अहमद,गंगु बौस, शाहिद, मेवालाल, केशव प्रसाद समेत दर्जनों कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *