मगरौठ में कंबल वितरण कार्यक्रम, 975 जरूरतमंदों को मिली राहत

 

हमीरपुर। ठंड के मौसम में जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से ग्राम मगरौठ के बारात घर में कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता तहसीलदार सरीला राम मोहन ने की। इस दौरान असहाय, विधवा एवं वृद्ध गरीब पात्र व्यक्तियों को कंबल प्रदान किए गए।
कंबल पाकर वृद्ध एवं गरीब व्यक्तियों के चेहरों पर खुशी साफ झलकती नजर आई। तहसीलदार सरीला राम मोहन ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार तहसील क्षेत्र में निरंतर असहाय, विधवा और वृद्धजनों को कंबल वितरित किए जा रहे हैं। तहसील सरीला को कुल 1000 कंबल प्राप्त हुए थे, जिनमें से अब तक 975 कंबलों का वितरण किया जा चुका है।
कार्यक्रम के दौरान नायब तहसीलदार जलालपुर के साथ क्षेत्रीय लेखपाल शैलेन्द्र एवं ग्राम प्रधान मगरौठ भी मौके पर उपस्थित रहे। प्रशासन की इस पहल से क्षेत्र के जरूरतमंदों को ठंड से राहत मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *