भाजपा जिला कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जी की मनाई गई जयंती

 

संवाददाता हमीरपुर। आज जिला भाजपा कार्यालय, हमीरपुर में हम सभी के प्रेरणास्त्रोत, पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न, श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती शताब्दी समारोह नवनियुक्त जिला अध्यक्ष शकुंतला निषाद की उपस्थिति में मनाई गई इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी देवेश कुमार उपस्थित रहे जन्म जयंती के उपलक्ष्य पर आयोजित सभा में जिला अध्यक्ष शकुंतला निषाद जिला प्रभारी देवेश कुमार राठ विधायक मनीषा अनुरागी हमीरपुर सदर विधायक डॉ मनोज प्रजापति जिला पंचायत अध्यक्ष जयंती राजपूत एवं समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उनके स्मृति चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया जिला मीडिया प्रभारी अरविंद श्रीवास्तव ने जानकारी दी कि
इस अवसर पर श्रद्धेय अटल जी के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी का मुख्य अतिथि देवेश कुमार ने फीता काट कर उद्घाटन एवं अवलोकन किया तथा जिला स्तरीय भाषण व काव्य पाठ प्रतियोगिता में अव्वल प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साह वर्धन किया।
आज के इस भव्य कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष बृज किशोर गुप्ता, गणेश यादव, नरवेंद्र सिंह, रोहित शिवहरे, किशन व्यास, लक्ष्मी रतन साहू, पुष्पराज सोनी, संतराम गुप्ता, स्वामी प्रताप सिंह, महेंद्र सिंह, जिला मीडिया प्रभारी अरविंद श्रीवास्तव, धीरेंद्र शिवहरे, आशीष पालीवाल, आशा रानी कबीर, रामदेव सिंह, लाला राम निषाद, जगत प्रजापति, हिमांशु श्रीवास्तव, साधना सिंह, रेखा सिंह, गीता ओमर, रणवीर सिंह, अंकित गुप्ता, मोहन कुशवाहा, जितेंद्र पाल, विनय मिश्रा, निशांत द्विवेदी, राजकुमार शुक्ला, आकाश त्रिपाठी, प्रमोद वर्मा, सीमा वर्मा, रोशनी साहू, योगेंद्र दीक्षित, मनोज धुरिया, कृष्ण कुमार विश्वकर्मा आदि पदाधिकारीगण व कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे। कवि सम्मेलन में उपस्थित कवियों में वरिष्ठ कवि नारायण प्रसाद रसिक, लखनलाल जोशी, मुन्नीलाल अवस्थी, हरीराम गुप्त निरपेक्ष, कैलाश सोनी, गणेश सिंह विद्यार्थी, नीतिराज सिंह, सुरेश सिंह भदौरिया, सुरेंद्र तिवारी, रेवती पाठक, दिनेश दुबे, अवधेश साहू बेचैन ने अटल जी पर प्रेरक एवं प्रभावी रचनाएं पढ़ीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *