वैज्ञानिकों ने किसानों को खेती करने की तकनीकी की जानकारी दी

हमीरपुर। कुरारा क्षेत्र के सरसई गांव में किसान सभा कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को खेती करने की तकनीकी के बारे में जानकारी दी।

क्षेत्र के सरसई गांव मे किसान सभा कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें संयोजक रामबाबू प्रजापति, जय देवी ग्राम प्रधान के द्वारा हुआ। कृषि वैज्ञानिक ने किसानों को तकनीकी खेती करने के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी हुई।
इफको के एस एफ ए संदीप कुमार मिश्रा के द्वारा किसानों को नैनो डीएपी व नैनो यूरिया प्लस सागरिका एवं अन्य तरल उर्वरक के बारे में जानकारी दी गई और रबी फसल की बुवाई में नैनो डीएपी से 5 एम एल प्रति किलोग्राम बीज को शोधित करके या बीज उपचार करके बुवाई करने के लिए किसानों को उत्प्रेरित किया गया तथा नैनो डीएपी के उपयोग विधि से होने वाले लाभ के बारे में भी बताया गया जिससे किसान को कम लागत में अधिक पैदावार प्राप्त हो और दानेदार खाद उर्वरक के स्थान पर नैनो डीएपी का प्रयोग करें जिससे बीज उपचारित करके की गई बुवाई से बीज का अच्छा अंकुरण एवं जर्मिनेशन होगा और साथ ही साथ पैदावार में वृद्धि होगी एवं किट और रोग से बचाव होता है। जिससे पौधे की पत्तियों एवं जड़ का विकास अधिक होगा तथा स्प्रे के द्वारा पौधे को 90 प्रतिशत समुचित पोषण प्राप्त होता है तथा इफको कंसोर्टियां एवं बायो डीकंम्पोजर अन्य तरल उर्वरक का फसल में प्रयोग करने से दाने में अच्छी गुणवत्ता व चमक एवं उत्पादन अधिक होती है। जिससे कि किस को व्यापारी द्वारा अधिक मुनाफा प्राप्त होता है जिससे की सभी किसान भाई दानेदार यूरिया के स्थान पर नैनो यूरिया का छिड़काव पत्तियों पर करे और नैनो उर्वरकों के प्रयोग से कृषकों के लागत में भी कमी आएगी साथ ही यूरिया एवं डीएपी के अत्याधिक प्रयोग से जल,मृदा एवं पर्यावरण को होने वाले नुकसान से बचा जा सके।
और मुख्य फसलों पर छिड़कावों के लिए नैनो यूरिया प्लस एवं लिक्विड सागरिका का उपयोग बहुत उपयुक्त करी है। कार्यक्रम में पंचायत सहायक नेहा, सीओ समिति संजीव यादव, उपेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *