संवाददाता हमीरपुर। आज दिनांक 25 दिसम्बर 2025 को जिला मुख्यालय हमीरपुर के डॉ ए.पी.जे अब्दुल कलाम सभागार में भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई जी के जन्म शताब्दी कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस अवसर पर अटल बिहारी वाजपेई के जीवन एवं उनके कवि व्यक्तित्व पर आधारित जिला स्तरीय निबंध प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता एवं एकल काव्य पाठ प्रतियोगिता में विजेता छात्र छात्राओं को मुख्य विकास अधिकारी अरुण कुमार सिंह, अपर जिला अधिकारी (वित्त एवं राजस्व) विजय शंकर तिवारी द्वारा प्रदान किए गए।इसके पश्चात राष्ट्र प्रेरणा स्थल लखनऊ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के लाइव प्रसारण को सभी के द्वारा सुना गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ मां सरस्वती एवं अटल बिहारी वाजपेई जी के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण से हुआ। तत्पश्चात राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हमीरपुर के प्राचार्य एवं जिला नोडल उच्च शिक्षा प्रो ओजैर अज़ीज़ द्वारा सभी गणमान्य अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ देकर किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हमीरपुर द्वारा किया गया। कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन जिला विद्यालय निरीक्षक महेश गुप्ता द्वारा किया गया। इस अवसर पर जनपद के सभी गणमान्य अधिकारी गण मौजूद रहे।
पुरस्कार पाने वालों में भाषण प्रतियोगिता में ॐ हरिहर महाविद्यालय की छात्रा वर्तिका प्रथम, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हमीरपुर की छात्रा सोनाली द्वितीय और राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हमीरपुर की छात्रा नेहा तृतीय स्थान पर रही, जबकि एकल काव्य पाठ में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की छात्रा हिमांशी खरे प्रथम,
ॐ हरिहर महाविद्यालय की छात्रा सुहानी धुरिया द्वितीय तथा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की छात्रा रूबी तृतीय स्थान पर रहीं। निबंध प्रतियोगिता में सरदार पटेल बालिका इंटर कॉलेज की छात्रा मनीषा प्रथम, विद्या मंदिर के छात्र सूरज द्वितीय तथा विद्या मंदिर के छात्र विवेक तृतीय स्थान पर रहे।
