हरदोई में सड़क हादसा:रोडवेज बस व ट्रक में आमने सामने टक्कर चालक परिचालक सहित बस में सवार 9 यात्री घायल,5 की हालत गम्भीर

 

हरदोई।कटरा विल्हौर हाइवे पर गुरुवार की सुबह घने कोहरे के चलते हरपालपुर थाना क्षेत्र के लमकन गांव के पास एक रोडवेज बस व ट्रक की आमने सामने टक्कर हो गयी।इस घटना में बस पर सवार चालक परिचालक सहित 9 यात्री घायल हो गए।सभी घायलों को इलाज के लिए एम्बुलेंस की सहायता से सीएचसी हरपालपुर में भर्ती कराया गया जहां से 5 घायलों को गम्भीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह बुद्ध विहार डिपो की एक रोडवेज बस दिल्ली से हरदोई जा रही थी।जिस पर लगभग एक दर्जन यात्री सवार थे।कटरा विल्हौर हाइवे पर हरपालपुर थाना क्षेत्र के लमकन गांव के पास घने कोहरे के चलते सामने से आ रहे एक ट्रक की रोडवेज बस से आमने सामने टक्कर हो गयी।जिसके बाद बस पर सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई।चीख पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आनन फानन में एम्बुलेंस की सहायता से सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी हरपालपुर में भर्ती कराया गया।बस पर सवार यात्री विनोद (38)पुत्र रामगोपाल निवासी सथरा थाना सुरसा जनपद हरदोई,संजय (41) पुत्र शिशुपाल निवासी डाभा थाना बिलग्राम जनपद हरदोई,उजमा बानो (20)पत्नी गुफरान निवासी महितापुर थाना हरपालपुर जनपद हरदोई,उमेश कुमार सिंह (43) पुत्र महेश्वर निवासी शिवराजपुर थाना पाली जनपद हरदोई,सुनीत कुमार सिंह (32)पुत्र कृष्णपाल सिंह निवासी मलवा अखबेलपुर थाना सांडी,नीलम (38)पत्नी विनोद निवासी लोनी गाजियाबाद, अनिल (39)पुत्र सीताराम निवासी हेमपुर बंदरिया थाना सुरसा हरदोई,दयावती(34)पत्नी संजय सिंह निवासी डाभा थाना बिलग्राम हरदोई,विनोद (35)पुत्र राजनारायण अलीगढ़,चालक मनोज कुमार निवासी अलीगढ़ सहित 9 लोग घायल हो गए।जिसमे से अनिल कुमार सिंह,दयावती,नीलम,सुनीत,उमेश सिंह को गम्भीर हालत में मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *