विज्ञान प्रदर्शनी व क्रिसमस सेलिब्रेशन कार्यक्रम का हुआ आयोजन संपन्न

 

हैदरगढ़ बाराबंकी। शिक्षा क्षेत्र हैदरगढ़ गढ़ी सतरही 23.12.2025 सेंट जेवियर्स इंटर कॉलेज में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन हुआ जिसमें विद्यार्थियों ने विज्ञान एवं नवाचारों से संबंधित विभिन्न मॉडलों का निर्माण कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनी का शुभारंभ कविता ठाकुर तहसीलदार हैदरगढ़ दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने बच्चों द्वारा लगाए गए साइंस मॉडलों का निरीक्षण किया और कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों में रचनात्मक गतिविधियों के प्रति रुचि बढ़ाते हैं तथा साइंटिस्ट बनने में मददगार साबित होते हैं। उन्होंने छात्रों को नई खोज करने और मौलिक कल्पनाओं को साकार करने के लिए प्रोत्साहित किया ।

विद्यालय के प्रधानाचार्य एंड्रयू रमेश नायक ने बताया की इन प्रतियोगिताओं का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं के बौद्धिक कौशल और रचनात्मक प्रवृत्ति का विकास करना है उन्होंने आगंतुको का आभार व्यक्त किया ।

विज्ञान प्रदर्शनी में प्रस्तुत किए गए 50 से अधिक प्रोजेक्ट में विद्यार्थियों ने स्वचालित प्रणालियों, जल संरक्षण, भूकंप, वर्षा जल संचयन, आधुनिक यातायात प्रणाली, सड़क सुरक्षा, डीएनए आधारित एवं जीवन को सरल तथा सुगम बनाने में उपयोगी तकनीकों पर अनेक मॉडल का निर्माण कर उनका प्रदर्शन किया ।
कविता ठाकुर तहसीलदार अखिलेश सिंह प्रबंधक रानी लक्ष्मी बाई विनोद पांडे प्रबंधक सेंट जोसेफ स्कूल के द्वारा छात्र-छात्राओं को मेडल ट्रॉफी वह प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया ।

इस अवसर पर
राजू भैया (वरिष्ठ पत्रकार) ने मनमोहक गीत गाकर बच्चों का ध्यान आकर्षित किया उपरोक्त अवसर पर ओमप्रकाश श्रीवास्तव शेर बहादुर शेरा
राजन सिंह (प्रधान गढ़ी सतरही) सहित क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
इसी क्रम में क्रिसमस डे सेलिब्रेशन कार्यक्रम भी बड़े धूमधाम से मचाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *