हैदरगढ़ बाराबंकी । विकासखंड कार्यालय हैदरगढ़ में जैनी नाम के डॉगी ( पिल्ला )का तेरहवीं संस्कार का आयोजन किया गया। जैनी का जन्म 1. 1. 2011 को हुआ था अचानक तबियत बिगड़ जाने के कारण 10. 12.2025 को निधन ( स्वर्गवास) हो गया। एक प्रिय सदस्य के रूप में इतने समय तक साथ रहा जिसके ना रहने से पारिवारिक तथा अड़ोसी- पड़ोसी व जानने वाले दुख के शोक में डूब गए। अंचित श्रीवास्तव जो कई वर्षों से हैदरगढ़ ब्लॉक परिषर के सरकारी आवास में रह रहे हैं। अचिंत श्रीवास्तव पत्नी गीता श्रीवास्तव बेटे अंकित श्रीवास्तव अर्पित श्रीवास्तव व अमन श्रीवास्तव साहिल श्रीवास्तव आदि उपरोक्त खबर से शोक की गहराई में डूब गए। अंचित श्रीवास्तव के परिवार वालों ने कहा की मेरे पुत्र समान जैकी की कमी को कोई पूरा नहीं कर सकता । सूत्रों के अनुसार पूरे परिवार में अश्रु की जलधारा बह रही थी आंतरिक वेदना इतनी अधिक थी कि जिसका बयां नहीं किया जा सकता। उपरोक्त तेरहवीं संस्कार कार्यक्रम में रामू रावत अभिजीत सिंह (आजमगढ़) संजय श्रीवास्तव (वरिष्ठ लिपिक)मनोज मिश्रा (ADO C)सुख दीन त्रिवेणी त्रिवेदी ऋषभ पाण्डेय अतुल शुक्ला, बुद्धबिलास पटेल ( APO) हैदरगढ़ सहित सैकड़ो लोगों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
डॉगी जैनी का तेरहवीं संस्कार वैदिक क्रियाकलापों रीति रिवाज साथ के मनाया गया।

