चौधरी चरण सिंह का जन्म दिवस किसान सम्मान दिवस के रूप में मनाया गया

हमीरपुर। जिले के विकासखंड मुस्करा के सभागार में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का जन्म दिवस 23 दिसंबर को किसान सम्मान दिवस के रूप में मनाया गया।
सर्वप्रथम चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख मुस्करा वीर नारायण राजपूत ने माल्यार्पण किया उपस्थित अन्य अतिथियों व किसानों ने भी पुष्पांजलि अर्पित की।
गोष्ठी का संचालन करते हुए पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के राष्ट्रीय महासचिव हर स्वरूप व्यास ने बताया की चौधरी चरण सिंह किसानों के हितैषी तथा दृढ़ स्वभाव के व्यक्ति थे उन्होंने भेष बदलकर एक थाने में पीड़ित किसान बनकर रिश्वत देकर रिपोर्ट तक लिखाई थी। उन्होंने ऐसा इसलिए किया। ताकि वह हकीकत को जान सके। बाद में उन्होंने कड़ी कार्यवाहियां भी की थी चौधरी चरण सिंह ने प्रदेश में वर्ष 1954 में भूमि संरक्षण कानून बनाया था तथा लेखपालों का पद भी सृजन किया था। चौधरी चरण सिंह 28 जुलाई 1979 से 14 जनवरी 1980 तक प्रधानमंत्री पद पर रहे।
पशु चिकित्सा अधिकारी मुस्करा डॉक्टर धर्मपाल सिंह राजपूत ने भी चौधरी चरण सिंह के जीवन पर प्रकाश डालते हुए पशुपालन विभाग एवं कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने इस अवसर पर पशुओं में फैल रहे खुरपका रोग गला घोटू रोग आदि बीमारियों पर भी प्रकाश डाला।
विद्याभूषण सिंह सहायक तकनीकी प्रबंधक कृषि व कुबेर सिंह राजपूत ने चौधरी चरण सिंह को किसानों का मसीहा बताया एवं विभिन्न जानकारी दी।
मंच पर ग्राम प्रधान बिहुनी खुर्द प्रतिनिधि भूप सिंह राजपूत दिग्विजय पाठक जगत राज सिंह राजपूत अभिषेक मुखिया प्रेम सिंह यादव आदि जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
कृषि एवं अन्य कार्यों में विशिष्ट कार्य करने पर कृषि विभाग की तरफ से श्रीमती रानी बिवार श्रीमती कल्पना इमिलिया रमन सिंह यादव इमलिया बाबूलाल मुस्करा व करण सिंह एझी को प्रमाण पत्र एवं शॉल भेंटकर सम्मानित किया गया सुनील सिंह प्रभारी बीज गोदाम मुस्करा ने प्रारंभ में सभी अतिथियों को बैज लगाकर सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *