कुरारा में भाजपा जिलाध्यक्ष का हुआ स्वागत

हमीरपुर। कुरारा कस्बा व ग्रामीण क्षेत्रों में बीजेपी जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से मिलकर हाल चाल जाना। कस्बा में प्रथम आगमन पर बेरी तिराहा में कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया।

मंगलवार को भाजपा के जिला अध्यक्ष शकुंतला निषाद अपने दलबल के साथ कस्बा मे प्रथम आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बेरी तिराहा में रोककर जेसीबी मे चढ़कर पुष्प वर्षा करते हुए उनका जोरदार स्वागत किया और भारत माता की जयकारे लगाए। इसके बाद खंड विकास कार्यालय परिसर मे ब्लॉक प्रमुख आशीष पालीवाल से मुलाक़ात की। वहीं पूर्व जिला अध्यक्ष ब्रज किशोर गुप्ता से उनके आवास पर गहन चर्चा की और मंडल अध्यक्ष मोहन कुशवाहा से मिलकर कार्यकर्ताओ को सक्रिय करने की बात कही। वहाँ से उनका काफिला शिवनी गांव वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता हरनारायण सिंह से मुलाकात की वही इसके बाद बिलौटा गांव के एक कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए निकल गयी। स्वागत समारोह में रमेश शिवहरे, अनिल प्रधान बेरी, विराट सोनकर, प्रवीण कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *