चौधरी चरण सिंह की जयंती पर किसान सम्मान दिवस का आयोजन, प्रगतिशील किसान हुए सम्मानित

 

हमीरपुर। पूर्व प्रधानमंत्री एवं किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह की जयंती के पर मंगलवार को विकास खंड सरीला सभागार में किसान सम्मान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकड़ों किसानों की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख सरीला जीतू राजपूत रहे। इस अवसर पर सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) राममनोहर सोनी, राजकीय बीज गोदाम प्रभारी जनक राजपूत, प्रगतिशील किसान राजेंद्र सिंह, जयनारायण तथा पशुपालन विभाग से डॉ. शैलेन्द्र सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान किसानों को चौधरी चरण सिंह के जीवन, उनके किसान हितैषी विचारों एवं कृषि के विकास में उनके योगदान पर प्रकाश डाला गया। अतिथियों ने किसानों से आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने और सरकारी योजनाओं का लाभ लेने का आह्वान किया।
इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले कृषकों देवेंद्र सिंह बिरहट, राजाराम परछा, शिवबती राजामऊ एवं जयेंद्र यादव सरीला को प्रमाण पत्र एवं शाल भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का समापन किसानों के उत्साहवर्धन एवं राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका को सराहते हुए किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *