पारंपरिक मेले एवं ब्रज की होली की चेयरमैन ने की शुरूआत

हमीरपुर। कुरारा नगर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रीमद् भागवत कथा के पावन समापन के उपरांत आयोजित होने वाले पारंपरिक मेले एवं ब्रज की होली कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष आशारानी कबीर शामिल हुई। नगर पंचायत अध्यक्ष ने भगवान श्री कृष्ण एवं राधा रानी को माल्यार्पण कर ब्रज होली की भव्य शुरुआत की। फूलों की वर्षा और रंगों की मस्ती में सभी श्रद्धालु राधा-कृष्ण की दिव्य लीला में डूब गए। साथ ही वार्षिक मेले में लोगों का उत्साह देखते ही बनता था। यह आयोजन कस्बे की सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक परंपरा का जीवंत प्रतीक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *