कोटेश्वर धाम में रुद्र अभिषेक कार्यक्रम आयोजित

हमीरपुर। कुरारा विकासखंड क्षेत्र के बेरी गांव में राज्य मंत्री बृजेश शुक्ला ने प्राचीन शिव मंदिर कोटेश्वर धाम में रुद्र अभिषेक कार्यक्रम में शामिल होकर रुद्राभिषेक किया।
विकासखंड क्षेत्र की बेरी गांव के ग्रामीणों ने 21 दिसंबर को प्राचीन शिव मंदिर कोटेश्वर धाम में शिव जी का रुद्रभिषेक कार्यक्रम का आयोजन किया था जिसके मुख्य अतिथि राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त किया मद्य निषेध विभाग के उपाध्यक्ष बृजेश शुक्ला का काफिला कस्बा कुरारा आने पर बेरी तिराहे में नगर पंचायत अध्यक्ष आशा रानी कबीर अपने समर्थकों के साथ उनका फूल मालाओं से स्वागत किया इसके बाद उनका काफिला बेरी गांव प्राचीन शिव मंदिर कोटेश्वर धाम के रुद्र अभिषेक कार्यक्रम में शामिल होकर प्राचीन शिव मंदिर में पूजा अर्चना कर भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया कार्यक्रम में पीछे तो देखो संघ प्रचारक देवेश बलजीत सिंह कुलदीप सुनील राहुल राकेश गिरि मुकुंद महाराज महेश पाल प्रधान अनिल अनुरागी धर्मेंद्र सिंह चौहान आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *