हमीरपुर/कुरारा। कुरारा क्षेत्र के मनकी कला व मनकी खुर्द गांव में सर्दी से बचाव हेतु शासन के निर्देश पर असहाय व गरीब बुजुर्गो को राजस्व विभाग के लेखपाल व ग्राम प्रधान ने 50 कंबल वितरित किये। कंबल पाकर बुजुर्गो के चेहरे खिले।
क्षेत्र मे कड़ाके की पड़ रही सर्दी से बचाव हेतु शासन के निर्देश पर बृहस्पतिवार को राजस्व विभाग के लेखपाल गौरी शंकर व ग्राम प्रधान धर्मेंद्र अनुरागी ने मनकी खुर्द व मनकी कला गांव में पहुंचकर गरीब व असहाय बुजुर्गो को कंबल वितरित किये। वहीं कंबल पाते ही बुजुर्गो के चेहरे खिल उठे। वहीं झलोखर गांव में यज्ञ समापन पर भंडारे का आयोजन किया गया और संतों को कंबल भेंट कर विदाई दी गयी।
