किसानों की ज्वार की तौल न होने से किसानों में रोष व्याप्त रामवीर सिंह कुरारा

, हमीरपुर। स्थानीय मंडी समिति मे संचालित ज्वार केंद्र में किसानों की तौल न होने से किसान परेशान हैं। वहीं व्यापारियों की तौल होने पर किसानों में रोष व्याप्त है।

स्थानीय मंडी समिति में संचालित ज्वार केंद्र में ज्वार की खरीद की जा रही है जिसमें किसान ज्वार लेकर आ रहा है लेकिन उसकी तौल नहीं की जा रही है। हरौली पुर के किसान राजेंद्र ने बताया की बीते 10 दिन से 07 कुंतल ज्वार बेचने के लिए लाया था। लेकिन आज तक तौल नहीं हो पायी है। क्योंकि प्रभारी और व्यापारियों की मिली भगत के चलते सिर्फ व्यापारियों की तौल की जाती है. पडूई गांव के किसान अनुराग ने बताया कि बीते 13 दिन से अभी तक मेरी ज्वार 40 कुंतल की तौल नहीं हुई। रोज आज कल आज कल कह कर प्रभारी टहला रहा है। पडूंई की महिला किसान किशना ने बताया कि मैं बीते 3 तारीख से साढ़े 4 कुंतल ज्वार की तौल कराने लेकर आयी थी लेकिन आज तक तौल नहीं हुई है। परसी का डेरा के किसान मलखान ने बताया कि 35 कुंतल ज्वार की तौल नहीं हुई है। ज़ब की 15 दिन हो गए हैं। बताया कि केंद्र प्रभारी की मिली भगत से व्यापारियों दकी तौल की जाती है और किसानों की तौल नहीं की जा रही है। जिससे किसानों में रोष उत्पन्न हो रहा है। कुरारा केंद्र के प्रभारी सुनील कुमार ने बताया की अभी तक 2000 कुंतल ज्वार की खरीद की जा चुकी है। 60 किसान लाभान्वित किये जा चुके हैं। 40 किसानों का पैसा भेजा जाना है। बताया कि किसान आरोप लगा रहे हैं वो निराधार है। जिनकी तौल नहीं होती है वो लोग आरोप लगाने लगते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *