जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न

हमीरपुर। आज दिनांक 16.12.2025 को बारहवीं जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक डा० ए०पी० जे० अब्दुल कलाम सभागार हमीरपुर में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमें सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी, हमीरपुर द्वारा अवगत कराया गया कि इस वर्ष की बारहवीं जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की जा रही है। जिलाधिकारी द्वारा मेसर्स-जय बिल्डर्स, कानपुर को रानी लक्ष्मीबाई तिराहे पर टेबल टॉप ब्रेकर बनाये जाने तथा एन०एच०ए०आई० कानपुर / मेसर्स-जय बिल्डर्स कानपुर को यमुना / बेतवा पुल /लक्ष्मीबाई तिराहा एवं राठ तिराहे पर हाई मास्ट लाईट लगाने हेतु निर्देशित किया गया। सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) हमीरपुर द्वारा जिलाधिकारी को बैठक में Hit and Run के सम्बन्ध में अवगत कराया कि कोई भी प्रकरण नहीं आ रहे है।

इस बैठक में घनश्याम मीणा-जिलाधिकारी / विजय शंकर तिवारी, अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) / द्रगपाल सिंह वर्मा, अधिशासी अभियन्ता / अभिताभ राय, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) / लेखराज सिंह, अधिशासी अभियन्ता, विद्युत वितरण खण्ड, हमीरपुर / चन्दन पाण्डेय, यात्री एवं मालकर अधिकारी आदि अधिकारी मौजूद रहे।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये कार्यालय के श्री लकी मुवीन, वरिष्ठ सहायक / राजू कुशवाहा कनिष्ठ सहायक द्वारा सहयोग प्रदान किया गया।

सचिव

जिला सड़क सुरक्षा समिति /अधिशाषी अभियन्ता निर्माण खण्ड-2, लो०नि०वि०, हमीरपुर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *