जीजीआईसी सुमेरपुर की बालिकाओं को बाल विवाह के दुष्परिणाम, शिक्षा के महत्व एवं जागरूक नागरिक की भूमिका की जानकारी दी गई

हमीरपुर। आज दिनांक 16.12.2025 को जिला प्रोबेशन अधिकारी राजीव कुमार सिंह जी के निर्देशानुसार “बाल विवाह मुक्त भारत” 100 दिवसीय अभियान के अंतर्गत जनपद हमीरपुर में हब एंपावरमेंट ऑफ वूमेन की टीम के द्वारा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सुमेरपुर में बाल विवाह उन्मूलन एवं सामाजिक जागरूकता से संबंधित कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र–छात्राओं, शिक्षकों एवं विद्यालय स्टाफ द्वारा सक्रिय एवं उत्साहपूर्ण सहभागिता की गई। उपस्थित बच्चों को बाल विवाह के दुष्परिणामों, शिक्षा के महत्व तथा समाज में जागरूक नागरिक की भूमिका के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर क्लास 6th, 7th, 8th की छात्राओं के मध्य बाल विवाह के दुष्परिणाम के टॉपिक पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। साथ ही 9 से 12 की छात्राओं के मध्य निबंध प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। दोनों ही प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को ट्रॉफी देकर उनका उत्साह वर्धन किया गया।

इस अवसर पर सभी बच्चों द्वारा सामूहिक रूप से यह शपथ ग्रहण की गई कि वे न तो स्वयं बाल विवाह करेंगे और न ही अपने आस-पास अथवा समाज में कहीं भी होने देंगे।

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को विभिन्न जन–कल्याणकारी योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, स्पॉन्सरशिप योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, वन स्टॉप सेंटर सेवाएँ, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन एवं 181 महिला हेल्पलाइन के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई।

साथ ही बालक एवं बालिकाओं की सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण कानूनी प्रावधानों घरेलू हिंसा अधिनियम, बाल विवाह निषेध अधिनियम, मानव तस्करी निरोधक कानून एवं दहेज निषेध अधिनियम के संबंध में भी उपस्थित जनों को जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वीमेन से जेंडर स्पेशलिस्ट आखिफ़ अहमद और सिद्धार्थ दीक्षित उपस्थिति रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *