हमीरपुर। आज दिनांक 10.12.2025 को जनपद न्यायाधीश मनोज कुमार राय एवं प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय जी0 पी0 सिंह की अध्यक्षता में आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक 13.12.2025 के सफल आयोजन हेतु पाॅक्सो न्यायालय की पीठासीन अधिकारी श्रीमती कीर्ति माला एवं सिविल जज (सी0डि0) श्रीमती निहारिका जायसवाल द्वारा लोक अदालत के प्रचार वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। प्रचार वैन का मुख्य उददेश्य लोक अदालत के सम्बन्ध में जानकारी देकर आम जन मानस को जागरूक करना है इस अवसर पर सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण महेन्द्र कुमार पाण्डेय द्वारा बताया गया कि जनपद के दूरस्थ स्थानों पर जायेगी ताकि ग्रामीण लोगों को भी लोक अदालत के बारे में जानकारी प्राप्त हो सके, जिससे न्यायालयों में लम्बित मामले व ट्रैफिक चालान, चेक बाउंस आदि के मामलों को अधिक से अधिक निस्तारित कराया जा सके। प्रचार वाहन जनपद न्यायालय हमीरपुर से बस स्टैण्ड, कालपी चैराहा, सिटी फाॅरेस्ट, जिला अस्पताल, डिग्गी से होते हुये लक्ष्मीबाई तिराहा, मेरापुर, भिलावां, रमेड़ी तिराहा दीक्षित स्वीटस, कोतवाली से चौरादेवी से कुरारा व सुमेरपुर से सम्बन्धित गांव के विभिन्न स्थानों में प्रचार वैन के माध्यम से लोगो को जानकारी प्रदान की गयी। इस अवसर पर प्रथम अपर जिला जज उदय वीर सिंह, विशेष न्यायाधीश एस.सी./एस. टी. एक्ट, रनवीर सिंह, विशेष न्यायाधीश द.प्र.क्षे. अनिल कुमार खरवार, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट विनय कुमार, सिविल जज सी.डि./एफ.टी.सी. श्रीमती वन्दना अग्रवाल, सिविल जज (जू0डि0)/एफ0टी0सी0 (महिलाओं के विरूद्व अपराध) सुश्री कीर्ति मिश्रा, सिविल जज (जू0डि0)/एफ0टी0सी0 सुश्री शैली शरण, अध्यक्ष स्थाई लोक अदालत प्रमोद कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।
