जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गौ वंशों के भरण पोषण हेतु बैठक संपन्न

हमीरपुर। दिनांक 10.12.2025 को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आहूत जिला स्तरीय अनुश्रवण, मूल्यांकन एवं समीक्षा समिति की बैठक डा० ए०पी० जे० अब्दुल कलाम सभागार कक्ष में आयोजित की गयी है
बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि जनपद में संचालित समस्त गो आश्रय स्थलों में संरक्षित गौवंशों के भरण-पोषण हेतु पर्याप्त मात्रा में भूसा चारा, गुड़, पेयजल हेतु स्वच्छ पानी, छाया हेतु टीन शेड एवं ठंड से बचाव हेतु त्रिरपाल, अलाव व जूट के बोरो की व्यवस्था की जाये। साथ ही गो आश्रय स्थलों में संरक्षित गौवंशों की देख-रेख हेतु व समुचित व्यवस्था के सम्बंध में जिला स्तरीय नामित नोडल अधिकारियों को प्रतिमाह गो आश्रय स्थलों का स्थलीय निरीक्षण कर वस्तु स्थिति की रिपोर्ट प्रेषित करेगें तथा गो आश्रय स्थलों में किसी भी दशा में कोई भी घटना या वस्तु स्थिति को छिपाये न जाने के भी निर्देश दिये। सभी खण्ड विकास अधिकारी व पशु चिकित्साधिकारियों को नियमित भ्रमण कर व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने एवं बीमार गौवंश व 01 वर्ष से कम वाले छोटे बच्चो को अलग रखने की व्यवस्था किये जाने के निर्देश दिये। गो आश्रय स्थलों में संरक्षित गौवंश की संख्या का कास वेरीफिकेशन राजस्व विभाग द्वारा कराये जाने के निर्देश दिये। कास वेरीफिकेशन के दौरान विषम परिस्थिति हेतु सम्बंधित की जिम्मेदारी निर्धारित की जाये। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०), मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, जिला स्तरीय नामित नोडल अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी तथा उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी / पशु चिकित्साधिकारी उपस्थित रहे। यह जानकारी डा. सालिक राम मुख्य पशुचिकित्साधिकारी
हमीरपुर ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *