टोडरपुर उदनपुर मार्ग सड़क खस्ताहाल, सरसई भैंसापाली मार्ग जर्जर

हमीरपुर। कुरारा विकास खंड क्षेत्र के टोडरपुर उदनपुर मार्ग सड़क खस्ता हालत होकर अपनी पहचान खो दी है। जिससे तीन हजार की आवादी के ग्रामीणों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

क्षेत्र के टोडरपुर उदनपुर मार्ग पूरी तरह से जर्जर होने से अपनी पहचान खो चुका है. गांव के ग्रामीण कृष्ण कुमार कुशवाहा, नारायन यादव प्रधान प्रतिनिधि, राजू, अंकित, लाल जी गुप्ता, राधेश्याम ने बताया की यह मार्ग 4 किलोमीटर मंडी परिषद द्वारा करीब दस वर्ष पूर्व बनाया गया था वही विभाग द्वारा सड़क की देखरेख न होने से सड़क पूरी तरह गड्ढों में तब्दील होकर अपना नामोनिशान खो चुकी है जिससे बरसाती मौसम में गांव के ग्रामीणों को कस्बा व मुख्यालय जाने के लिए पैदल यात्रा करनी पड़ती है। वहीं गांव के छात्र छात्राएं विद्यालय जाने के लिए परेशानी की सामना करते हैं। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से उक्त सड़क का निर्माण कार्य करवाने की मांग की है। वहीं क्षेत्र के सरसई भैंसापाली मार्ग 4 किलोमीटर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है जिससे सड़क में गड्डे ही गड्डे हो गए हैं और आवागमन करने वाले ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। गांव के ग्रामीण अरविन्द कुशवाहा, उपेंद्र कुशवाहा, मातादीन पाल, सुरेंद्र अहिरवार आदि ने बताया की सरसई भैंसापाली मार्ग 4 किलोमीटर में भारी भरकम गड्डे हो गए हैं। साथ ही सड़क में बीचों बीच गड्डा मौत को दावत दे रहा है। जिससे कई बार वाहन इस सडक मे फ़स गए हैं और कई वाहन गिर जाते है और चुटेल हो जाते हैं। जिससे आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *