यूरिया खाद के लिए जूझ रहे हैं किसान

हमीरपुर। कुरारा कस्बा में डीएपी खाद के बाद अब किसान यूरिया खाद के लिए किसान जूझ रहे हैं। वहीं कस्बा मे संचालित प्राइवेट दुकानों से महगे दामों मे खाद बेचने की शिकायत पर सदर एसडीएम के निरिक्षण के दौरान किसानो ने लिखित शिकायत की है। वहीं एसडीएम ने किसानो को डीलर के खिलाफ कार्यवाही करने की बात कही है।

कस्बा व क्षेत्र में संचालित साघन सहकारी समितियों में यूरिया खाद नजारत होने पर किसान प्राइवेट दुकानों में महंगे दामों में खाद लेने को विवश हो रहे हैं। वहीं बुधवार को एसडीएम केडी शर्मा ने बेरी रोड में संचालित दुकान शांति ट्रेडर्स व सान्या ट्रेडर्स में निरीक्षण किया जहां रिठारी गांव के किसान बृजभूषण ने ₹400 प्रति बोरी यूरिया खाद बेचने की लिखित शिकायत दी। वहीं बीते मंगलवार की शाम प्राइवेट दुकानो में खाद आने की सूचना पर किसान खाद लेने के लिए टूट पड़े और देखते-देखते सैकड़ो खाद की बोरियां बिक गई। रघवा गांव के किसान अनुज ने बताया कि प्राइवेट डीलर ₹400 प्रति बोरी यूरिया खाद दे बेच रहे हैं। समितियों में खाद न आने से मजबूरी में प्राइवेट डीलरों के यहां से खाद खरीदनी पड़ रही है। सान्या ट्रेडर्स के डीलर ने बताया कि जब कानपुर से खाद महगे दामों में दी जा रही है तो इस वजह से किसानों को सरकारी रेट से अधिक दामों में खाद बेचनी पड़ रही है। कुरारा साघन सहकारी समिति के सचिव सत्यवीर ने बताया कि चेक लगा दी गई है खाद आने पर किसानों को वितरित की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *