हमीरपुर। कुरारा विकास खंड क्षेत्र की तीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में चल रहे मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का कुरारा सीएचसी प्रभारी ने औचक निरीक्षण किया जहां डॉक्टर मरीजों का उपचार करते पाए गए।
क्षेत्र के भौली गांव के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहे मुख्यमंत्री आरोग्य मेला में 2 बजकर 20 मिनट मे सीएचसी प्रभारी डॉक्टर सुनील कुमार जायसवाल ने औचक निरीक्षण किया। जहां 42 मरीजों का उपचार किया गया। मौके पर डॉक्टर दयानंद मिश्रा मरीजों को उपचार करते मिले। वहीं कुसमरा गांव की प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर रिद्धि सिद्धि मौके पर मिली जिसमें 61 मरीजों को उपचार किया गया। मिश्रीपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर प्रदीप मौके पर मिले और 47 मरीजों को उपचार किया गया। साथ ही संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। सीएचसी प्रभारी सुनील कुमार जायसवाल ने बताया कि बेरी में आरोग्य मेले में 40 मरीजों का उपचार किया गया। वहीं पारा पीएचसी मे 42 मरीजों का उपचार किया गया साथ ही ज्यादातर मरीज खांसी जुकाम के आ रहे हैं। जिनका उपचार डॉक्टर द्वारा किया जा रहा है, निरीक्षण के दौरान सीएचसी के फार्मासिस्ट योगेंद्र यादव, डॉ अनिल कुशवाहा, स्टाफ नर्स एएनएम आदि मौजूद रहे।
