आज दिनांक 07/12/2025, दिन रविवार को अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (रा) हमीरपुर के जिला कार्यकर्ताओं की बैठक साईं कृपा गेस्ट हाउस, हमीरपुर में संपन्न हुई, जिसमें हमीरपुर जिले के मौदहा, सरीला, गहरौली, राठ, सुमेरपुर, झलोखर, कुरारा आदि क्षेत्र के ब्राह्मण बंधुओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
बैठक में सर्वप्रथम भगवान परशुराम की फोटो में सभी वरिष्ठ संरक्षकों द्वारा माल्यार्पण किया गया इसके बाद ब्राह्मण महासभा के अभिन्न अंग रहे स्वर्गीय आनंद अवस्थी की फोटो के समक्ष पुष्पांजलि एवं दीप जलाकर मौन श्रद्धांजलि भी दी गई।
तत्पश्चात राजन महाराज को जिला वरिष्ठ प्रवक्ता /सलाहकार, नीरज द्विवेदी जिला संगठन मंत्री, श्री मोहित द्विवेदी जिला उपाध्यक्ष, महेश दीक्षित जिला संरक्षक, रसिक महाराज जिला कार्यक्रम प्रमुख, सतीश तिवारी नगर सचिव, लाल जी तिवारी ब्लॉक अध्यक्ष सरीला, अश्वनी पांडे जिला संरक्षक इसके अलावा ब्राह्मण महासभा महिला मोर्चा की श्रीमती अन्नपूर्णा द्विवेदी जिलाध्यक्षा, मानव सेवा प्रकल्प, लक्ष्मी द्विवेदी जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा, श्रीमती महिमा तिवारी नगर उपाध्यक्ष, श्रीमती शशि द्विवेदी नगर उपाध्यक्ष मनोनीत किए गए।
बैठक में आज ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्षा अलका द्विवेदी, परशुराम सेना जिलाध्यक्ष गगन मिश्रा ने अपने ओजस्वी वक्तव्यों एवं जिला संयोजक ब्रजेश शुक्ला ने अपनी कविता के माध्यम से आए हुए सभी ब्राह्मण बंधुओं के अंदर नया जोश भरा।
इसके अलावा जिला महासचिव योगेश मिश्रा (रजोल मिश्रा) द्वारा ब्राह्मण समाज के कई सदस्यों की सड़क हादसे में हुई मृत्यु में चिंता व्यक्त की गई और सभी को यातायात के नियमों का पालन करने का आग्रह भी किया गया।
आज बैठक में निवर्तमान भाजयुमो जिलाध्यक्ष राजकुमार शुक्ला, निवर्तमान भाजपा महिला जिलाध्यक्ष नीलम बाजपेई, ब्राह्मण महासभा के जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष रामगोपाल दुबे, जिला सह महासचिव गिरीश तिवारी, जिला संरक्षक संजय शुक्ला, जिला सचिव संजू द्विवेदी, नगर संरक्षक अजीत तिवारी, अभिनव तिवारी, लल्लन पांडे, आशुतोष शुक्ला आदि कई ब्राह्मण बंधु मौजूद रहे। यह जानकारी ब्रजेश शुक्ला
जिला संयोजक ब्राह्मण महासभा (रा) हमीरपुर ने दी।
