समूह की महिलाओं ने लगाए अध्यक्ष व बी.एम.एम. पर गंभीर आरोप

हमीरपुर। सरीला क्षेत्र के जरिया गांव स्थित टी.एच.आर. प्लांट संकल्प प्रेरणा लघु उद्योग के द्वारा संचालित किया जा रहा है। जिसके समूह में सीमा (अध्यक्ष), अंजनी(सचिव) व जुलेखा खातून (कोषाध्यक्ष) सहित लगभग 20 महिलाएं शामिल है जिसमें समूह की सचिव, कोषाध्यक्ष व अन्य सदस्यों द्वारा अध्यक्ष सीमा व ब्लॉक मिशन मैनेजर संगीता, प्रशांत पर आरोप लगाते हुए बताया कि दोनों लोग समूह के सदस्यों को हटवाने की धमकी देते है और बताया कि कुछ समय पहले सेंटर पर चोरी हुई थी चोरी होने के बाद बी.एम.एम. संगीता व अध्यक्ष सीमा ने CCTV की फुटेज भी डिलीट करा दी थी और बताया कि सभी उक्त लोगों द्वारा घूस की मांग की जाती है। घूस नहीं देने पर भी हटवाने की धमकी देते है और कई पदाधिकारियों की फर्जी उम्र अपने कागजों में दर्ज करके 40 साल की उम्र बताकर हटवाने की धमकी देते है.और मशीनें खराब होने पर चार चार दिन तक नहीं सुधरवाई जाती है। छुट्टी होने पर भी सूचना नहीं दी जाती है। उक्त सदस्यों ने नियमानुसार जांच की मांग करते हुए अध्यक्ष व बी.एम.एम. को हटवाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *