हमीरपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के संस्थापक स्वर्गीय महावीर दत्त शर्मा की पुण्यतिथि मनाई गई इस अवसर पर प्रधान संगठन के स्वर्गीय महावीर शर्मा के पुराने वरिष्ठ साथी हर स्वरूप व्यास ने श्री शर्मा जी के कार्यों पर विस्तृत प्रकाश डाला तथा बताया कि आज यह संगठन उन्हीं की देन है। श्री शर्मा जी के प्रयास से प्रधानों को एवं ग्राम पंचायत को बहुत से अधिकार मिले तथा उन्हीं के प्रयास से 73वां संविधान संशोधन विधेयक पारित हुआ।
इस मौके पर कई ग्राम प्रधान जनप्रतिनिधि शामिल रहे। सभी ने स्वर्गीय महावीर दत्त जी शर्मा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
