तहसील सरीला में गणना पत्रक डिजिटाइजेशन का कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण, उत्कृष्ट प्रदर्शन पर बीएलओ सम्मानित

हमीरपुर। निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित गहन पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत विधानसभा राठ क्षेत्र की तहसील सरीला में गणना पत्रक डिजिटाइजेशन का कार्य पूरी तरह संपन्न हो गया है। क्षेत्र के सभी 149 बूथों पर तैनात बीएलओ ने मतदाताओं से गणना पत्रक एकत्र कर निर्धारित समय से पूर्व ही बीएलओ एप के माध्यम से उनका शत-प्रतिशत डिजिटाइजेशन पूरा कर दिया।
119 बीएलओ की सक्रियता और समयबद्ध कार्यशैली के परिणामस्वरूप तहसील स्तर पर यह महत्वपूर्ण कार्य निर्धारित अवधि से पहले ही पूर्ण हो सका। उत्कृष्ट कार्य के लिए निर्वाचन आयोग ने विशेष प्रशंसा व्यक्त करते हुए बूथ संख्या 122, उच्च प्राथमिक विद्यालय बीरा के बीएलओ प्रतिपाल एवं सभी सुपरवाइजर्स को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
सम्मान समारोह के दौरान उपजिला निर्वाचन अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी (वि.रा.) हमीरपुर ने बीएलओ टीम के कार्य को सराहनीय बताते हुए कहा कि इस प्रकार की तत्परता निर्वाचन कार्यों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता को मजबूत करती है।
मौके पर निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/उपजिलाधिकारी बलराम गुप्ता, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी /तहसीलदार सरीला राम मोहन, क्षेत्राधिकारी शाहरुख खान, खंड विकास अधिकारी विपिन कुमार तथा खंड शिक्षा अधिकारी आशीष चौहान सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *